Bikaner Live

उपकोष कार्यालय में किया गया श्री सोहनलाल ज्याणी का सेवानिवृति पर अभिनन्दन

राजकीय राजकीय कन्या महाविद्यालय, नोखा में पदस्थापित सहायक लेखाधिकारी-प्रथम श्री सोहनलाल ज्याणी के अपनी 33 वर्षीय राजकीय सेवा पूर्ण कर राज्य सेवा से 31 जनवरी को सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में उपकोष कार्यालय, नोखा में उपकोषाधिकारी, नोखा श्री रमेश कुमार व्यास की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर नोखा परिक्षेत्र के लेखाकर्मियों की गौरवमय उपस्थिति में स्वागत अभिनन्दन किया गया। श्री व्यास ने श्री ज्याणी के राज्य सेवा में किये कार्यों की सराहना करते हुए उनके विनम्र धीर व्यवहार को नई पीढी द्वारा आत्मसात करने की बात कही। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, भजनलाल, तर्ड, मनीष कुमार अग्रवाल कनिष्ठ लेखाकार श्यामसुन्दर, बलवीर जाट, पीताम्बरा कॅवर, प्रीति शर्मा, दिनेश धुंधवाल, भवानीशंकर दर्जी, सेवानिवृत कुंजबिहारी शर्मा, हरिकिशन शर्मा व रामस्वरूप लखारा, घनश्याम मकवाना सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहकर कार्यक्रम के साक्षी बने ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!