Bikaner Live

पशु चिकित्सा विधि वैधानिक मामलों में व्यावहारिक एवं कानूनी पहलू पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न………
soni

पशुपालन विभाग बीकानेर के द्वारा एस्कड योजना अंतर्गत *”पशु चिकित्सीय विधि वैधानिक मामलों में व्यावहारिक एवं कानूनी पहलू पर “एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अधिष्ठाता पश्ुचिकित्सा एवं पश्ु विज्ञान महाविघालय, बीकानेर बीकानेर डॉक्टर बी एन श्रृंगी, अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग बीकानेर डॉक्टर संजय शर्मा,  अतिरिक्त निदेशक एफएसएल डॉक्टर वी वेंकटेश उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बीकानेर डॉक्टर विरमाराम एवं लालचंद शर्मा भी उपस्थित रहे, प्रशिक्षण में संभाग के सभी जिलों से 50 पशु चिकित्सा अधिकारियों व वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया
प्रशिक्षण में विभिन्न विषय विशेषज्ञों डॉक्टर वी वेंकटेश द्वारा फॉरेंसिक साइंस का विस्तृत विवरण दिया गया डॉक्टर प्रदीप जैन द्वारा बैलिस्टिक के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया जिससे प्रशिक्षणार्थी विभिन्न वेट्रोलिगल केसेस में बेहतर निर्णय ले सके
श्रीमती नीलम गौड़ के द्वारा टॉक्सिकोलॉजी के संबंध व्याख्यान देते हुए सैंपल कलेक्शन के बारे में विस्तार से बताया
डॉक्टर मनीषा माथुर द्वारा विभिन्न पैथोलॉजिकल बदलावों के बारे में बताया गया
इस प्रशिक्षण में डॉक्टर विकास चोपड़ा डॉक्टर सुनील कुमार प्रशिक्षण व्यवस्था में सहायक रहे इसमें वेटरनरी कॉलेज का भी सहयोग रहा!कार्यशाला के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी को अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग बीकानेर डॉक्टर संजय शर्मा एवं अधिष्ठाता पश्ु विज्ञान महाविघालय, बीकानेर   डाॅ. बी.एन.श्रृंगी बीकानेर के द्वारा प्रमाण पत्र वितरीत किए गए
कार्यशाला के अंत में अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग बीकानेर डॉक्टर संजय शर्मा द्वारा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय एवं एफएसएल बीकानेर का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!