Bikaner Live

विराट हिंदू सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों का सम्मान- जूनागढ़ गायत्री माता बस्ती

विराट हिंदू सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों का सम्मान- जूनागढ़ गायत्री माता बस्ती

बीकानेर जूनागढ़ नगर के गायत्री माता बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि पं प्रकाश जी तिवाड़ी एवम मुख्य वक्ता चम्पेश जी भाईसाहब (बीकानेर महानगर प्रचारक) व अन्य अतिथि सुमन शर्मा, रामचंद्र जी भाटी , सुशील जी बंसल, राजू जी , जुगलसिंह बडगुजर जी रहे । कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रसिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक सोहन जी व कार्यक्रम कोषाधिकारी ज्ञान जी एवं समिति सदस्यों एवं मोहल्ला वासियों द्वारा भव्य कार्यक्रम हुआ ।
कार्यक्रम का आरंभ सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश यात्रा से किया कलश यात्रा सूरसागर माताजी मंदिर से सभा स्थल तक पहुंची उसके पश्चात मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर विशेष अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम की विशेष बात यह रही की बस्ती के सभी 18 सफाई कर्मचारियों का महिलाओं व पुरुषों का विशेष सम्मान किया गया । सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के 2000 के करीबन लोग रहे जिन्होंने 1008 सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भोज किया । कार्यक्रम में पत्रकार समाजसेवी एवं बस्ती के गण माननीय लोगों की उपस्थिति रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!