Bikaner Live

मम्स किड्डो फैशन शो का दूसरा ऑडिशन हुआ पूरा, अंतिम राउंड 8 फरवरी को
soni

मम्स किड्डो फैशन शो का दूसरा ऑडिशन हुआ पूरा, अंतिम राउंड 8 फरवरी को

बीकानेर, 2 फरवरी। मम्स किड्डो फैशन शो का दूसरा ऑडिशन राउंड रविवार को जंपिंग जंगल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस ऑडिशन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब प्रतियोगिता का अंतिम ऑडिशन राउंड रविवार 8 फरवरी को अलंकार अकैडमी, पटेल नगर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

रविवार के ऑडिशन में जजों की भूमिका अलंकार तैलंग, कोमल बागवान, मोनिका शर्मा, प्रदीप गहलोत ने निभाई जबकि एंकर के रूप में नवीन पारीक मौजूद रहे। जजों ने प्रतिभागियों के टैलेंट की बारीकी से जांच की, उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया और उनकी खूब सराहना की। जजों ने बताया कि बीकानेर में यह पहला ऐसा अवसर है जहां मम्मी या पापा बच्चों के साथ भाग ले सकते हैं और छोटे बच्चे अकेले भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिससे यह शो और भी खास बन जाता है।

धन्वी वाटर केयर के ओनर नवनीत पारीक ने बताया कि यह शो अपने आप में अनोखा है और इस बार ऑडियंस तथा प्रतिभागियों के लिए विशेष लाभ भी दिए जा रहे हैं। धन्वी वाटर केयर की ओर से सभी ऑडिसन व प्रतिभागियों को 23 फरवरी फिनाले वाले दिन मेंबरशिप कार्ड प्रदान किया जाएगा तथा फिनाले के दिन सभी को लाइफटाइम फ्री सर्विस वाला वॉटर प्यूरीफायर मेंबरशिप कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि इस शो को अवश्य देखने पहुंचें व सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करें।

लोकराग फाउंडेशन की टीम ने कहा कि बीकानेर के इतिहास में ऐसा भव्य आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने और शो देखने की अपील की ताकि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं प्रतिभा आधारित कार्यक्रम जारी रह सकें। लोकराग फाउंडेशन इस पूरे कार्यक्रम का उत्कृष्ट कवरेज कर रहा है।

जेजे स्टार एंटरटेनमेंट से जय जोशी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य नए और उभरते टैलेंट को उचित मंच प्रदान करना तथा पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूरी करना है। इच्छुक प्रतिभागी 8 फरवरी को अलंकार अकैडमी, पटेल नगर में ऑफलाइन ऑडिशन दे सकते हैं या ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी हिस्सा ले सकते हैं। रविवार को पूरे शो के मैनेजमेंट और कवरेज की जिम्मेदारी मुजम्मिल और अरमान ने संभाली है।

अधिक जानकारी के लिए आयोजन समिति के सदस्यों 9667220062 नवनीत पारीक, 9636502003 जय जोशी, 9351704827 योगेश खत्री से संपर्क किया जा सकता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!