Bikaner Live

गंगाशहर में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

गंगाशहर में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में सोमवार को एक्सिस बैंक की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा बीकानेर शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डिविजनल कमिश्नर श्री विश्राम मीणा ने कहा कि “आज की अर्थव्यवस्था की नींव बैंकिंग है और हमें प्रतिदिन बैंकिंग की आवश्यकता पड़ती है। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं ने आमजन का जीवन सरल बना दिया है।”

कार्यक्रम में क्लस्टर हेड श्री पंकज कुमार शर्मा, श्री गुरमोहन सेठी, श्री विपिन पारीक, श्री मुकेश राजपुरोहित, सुश्री राधिका बांठिया, श्री अक्षय भादानी, श्री नलिन मेहरा, श्री तरुण खत्री, श्री राकेश नाई एवं श्री दीपांशु भाटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पधारे हुए अतिथियों ने नई शाखा के शुभारंभ पर शाखा एवं शाखा स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर क्लस्टर हेड श्री पंकज कुमार शर्मा ने एक्सिस बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी दी तथा पधारे हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक्सिस बैंक की यह नई शाखा गंगाशहर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को आधुनिक एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!