Bikaner Live

पीएम श्री योजनांतर्गत ‘युवा संपादक के लेख’ के तहत कार्यक्रम आयोजित

पीएम श्री योजनांतर्गत ‘युवा संपादक के लेख’ के तहत कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर 2 फरवरी।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में सोमवार को पीएम श्री योजनांतर्गत ‘युवा संपादक के लेख’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के उप प्राचार्य गौरव गुप्ता ने अतिथि वक्ता जगदीश प्रसाद सोनी का औपचारिक स्वागत किया । कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक आर एल नागर ने बताया कि शाला प्राचार्य इलियास खान के निर्देशन में विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन प्रोत्साहन हेतु साहित्यिक कार्यक्रम श्रृंखला आयोजित हो रही है । सोमवार को इसी श्रृंखला में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक बीकानेर में कार्यरत हिंदी शिक्षक जगदीश प्रसाद सोनी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को साहित्यिक सृजन और साहित्य की विविध विधाओं से अवगत कराया । उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूल्य और समाचार पत्र संपादन से जुड़ी विभिन्न बातें बताई। उन्होंने संपादकीय शब्द को बताते हुए विभिन्न उदाहरणों से संपादकीय के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से पूछे प्रश्नों के जवाब दिए। हिंदी शिक्षिका श्रीमती अनीता बुडानिया ने आभार व्यक्त किया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!