Bikaner Live

विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में हुआ सम्मान

बीकानेर। बीकानेर जूनागढ़ नगर के गायत्री माता बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
जिसमें अतिथि के तौर पर पं. प्रकाश तिवाड़ी , मुख्य वक्ता चम्पेश जी भाई साहब (बीकानेर महानगर प्रचारक) मौजूद रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों के तौर पर सुमन शर्मा, रामचंद्र भाटी , सुशील बंसल, पवन चांडक ,राजेन्द्र , जुगल सिंह बड़गुजर आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक सोहन लाल , कार्यक्रम कोषाधिकारी ज्ञान प्रकाश , किसन लाल सोनी , श्रीमती राधा खत्री, अनिल तंवर , नरेंद्र तंवर, गोपाल टाक दिलीप गुप्ता, घनश्याम सोलंकी एवं समिति के सदस्यों तथा मोहल्ला वासियों के सहयोग से ये भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम शुरूआत में सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
ये कलश यात्रा सूरसागर माताजी मंदिर से सभा स्थल तक पहुंची उसके पश्चात मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर विशेष मेहमान के तौर पर केसरिया सांफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिनमें सुनील दत्त नागल, रामकिशोर यादव, देवेश भाटी, के.कुमार आहूजा आदि का।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही की बस्ती के सभी 18 सफाई कर्मचारियों का महिलाओं व पुरुषों के विशेष सम्मान किया गया ।सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती के 2000 के करीबन लोग रहे जिन्होंने 1008 सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भोज किया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!