Bikaner Live

समर्पित कब मास्टर रमेश मोदी को स्काउट सेवा के लिए मिलेगा मैडल ऑफ मैरिट अवार्ड



महामहिम राज्यपाल देंगे यह सम्मान

बीकानेर, 04 फरवरी। पिछले लगभग 52 वर्षों से अधिक समय से स्काउट सेवा में समर्पित ट्रेनिंग कांऊसलर कब मास्टर रमेश कुमार मोदी को मैडल आफ मैरिट अवार्ड से नवाजा जाएगा। स्काउट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने हेतु श्री मोदी को यह अवार्ड दिया जा रहा है। आगामी 11 फरवरी को जयपुर में आयोज्य समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा यह अवार्ड उन्हें प्रदान किया जाएगा। श्री मोदी को 1989 में राष्ट्रपति रोवर अवार्ड मिला। सबसे पहले उन्हें 1979 में फर्स्ट क्लास स्काउट बैज (प्रेसीडेंट स्काउट बैज) से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि रमेश कुमार मोदी इससे पहले भी दीर्घ सेवा अलंकरणों से सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी मोदी को अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। सहायक स्टेट कमिश्नर स्काउट राजेंद्र जोशी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) रामजस लिखाला, सी. ओ. (स्काउट) जसवंत सिंह राजपुरोहित, सी. ओ. (गाइड) मीनाक्षी भाटी, बीकानेर जिले के प्रधान राजेश चूरा, स्थानीय संघ, बीकानेर के सचिव भुवनेश्वर साध, स्थानीय संघ, गंगाशहर के सचिव प्रभुदयाल गहलोत, पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल, करुणा इंटरनेशनल संस्था के सचिव राजेश रंगा व शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध, हनुमान छींपा, वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, देवानंद पुरोहित सहित अनेक व्यक्तियों ने हार्दिक प्रसन्नता प्रकट करते हुए है मोदी को बधाईयाँ दी हैं। मोदी के पिता स्व. सीताराम मोदी भी कब मास्टर थे। उनकी माताजी भंवरी देवी हिमालय वुडवेज रही हैं। उनके अग्रज भगतराम मोदी, उनके अनुज मदन मोहन मोदी एवं पुत्र सौरभ बजाज भी स्काउटिंग फिल्ड में राष्ट्रपति अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!