Bikaner Live

अधिवक्ता अजय पुरोहित ने तीसरे ऑडिशन राउंड के पोस्टर का किया विमोचन8 फरवरी को अलंकार अकादमी मे होगा मम्स किड्डो फैशन शो का तीसरा राउंड ऑडिशन
soni

अधिवक्ता अजय पुरोहित ने तीसरे ऑडिशन राउंड के पोस्टर का किया विमोचन
8 फरवरी को अलंकार अकादमी मे होगा मम्स किड्डो फैशन शो का तीसरा राउंड ऑडिशन

बीकानेर, 4 फरवरी 2026। मम्स किड्डो फैशन शो का तीसरा ऑडिशन राउंड 8 फरवरी को अलंकार अकादमी में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। तीसरे राउंड को लेकर जारी पोस्टर का विमोचन बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव हेमंत चौहान तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार मम्स किड्डो फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले दो राउंड सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम का आयोजन जे जे स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐड अजय पुरोहित ने कहा कि जय जोशी द्वारा संचालित जे जे स्टार एंटेरमेंट पिछले कई वर्षों से युवाओं को लोकल टू ग्लोबल करिअर के लिए मंच प्रदान कर रही है और यह आयोजन भी उसी दिशा में रिश्तों के अनूठे बंधन को कान्फिडन्स से मंच पर अभिव्यक्त करने का एक नया प्रयास है।
हेमंत चौहान ने कहा कि इस प्रकार के एंटरटेनमेंट शो स्थानीय स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का माध्यम बनते हैं और युवा अपनी प्रतिभा के माध्यम से पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।
विमोचन कार्यक्रम में उद्घोषक ज्योतिप्रकाश रंगा, लोकराग फाउंडेशन, धन्वी वाटर केयर, जे जे स्टार एनर्टैन्मन्ट टीम से जय जोशी, नवनीत पारीक, प्रदीप गहलोत, मुजम्मिल, अरमान, गौरव गोद, रूपाली, श्रेणी पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!