Bikaner Live

स्कूल में मातृ-पितृ चरण वंदन का कार्यक्रम

बीकानेर – गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के आह्वान पर आज पवनपुरी स्थित होली मिशन सैकेंडरी स्कूल में मातृ-पितृ चरण वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभिभावकों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने छोटी-छोटी कहानियों के द्वारा बच्चों को चरित्रवान,संस्कारवान और मातृ-पितृ भक्त बालक बनने की प्रेरणा दी । इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी कौशलेश गोस्वामी,बीकानेर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश कुमार  खत्री ,सुगनचन्द प्रजापत ने अपनी सहभागिता निभाई । समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार  उपाध्याय ने इस मातृ-पितृ चरण वंदन के पुनीत कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की । विद्यालय प्रबंधक मेहरबानसिंहजी खालसा ने आगंतुक सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । समिति सचिव सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रबंधक महोदय, प्राचार्या जी एवं समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में आज के ही दिन पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करके कार्यक्रम को पूर्ण किया गया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!