Bikaner Live

आध्यात्मिक क्रांति का संकल्प दिवस शिवरात्रि-बी.के.कमल

बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय सार्दुलगंज में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया। क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी बी.के. कमल के साथ गणमान्य लोगों शिव ध्वज फहराकर परमात्मा शिव के आदर्शों का स्मरण करते हुए वंदन किया। 
बी.के.कमल ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक गूढ रहस्य को उजागर करते कहा कि यह आत्म जागृति और जीवन परिवर्तन का पर्व है। इस अवसर पर शिव ध्वज के नीचे सभी आने भाई बहनों को पर चिंतन, पर दर्शन तथा पर निंदा से मुक्त संकल्प करवाया गया। उन्होंने कहा कि  शुभ भावना व शुभ कामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा स्वयं संतुष्ट रहेंगे। सत्यता, मधुरता नम्रता आदि सदगुणों को दृढता पूर्वक धारण करते हुए स्वयं का परिवर्तन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए सामूहिक राजयोग ध्यान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!