Bikaner Live

वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण 26 फरवरी को
soni



बीकानेर। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा आगामी 26 फरवरी को बीकानेर शहर में गवर्नमेंट प्रेस रोड पर एम.एन. अस्पताल के सामने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया है।

सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति के अथक प्रयासों से बीकानेर शहर में वीर सावरकर की राज्य में प्रथम अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 26 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे जनप्रतिनिधियों, अनेक गणमान्यजनों और राष्ट्रप्रेमियों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इस संबंध में सोमवार को समिति कार्यालय में तैयारी बैठक का आयोजन कर सदस्यों को प्रस्तावित अनावरण समारोह हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक श्री चंपेश जी भाईसाहब की उपस्थिति में प्रतिमा स्थल का अवलोकन कर निर्माण कार्य का जायजा भी लिया गया।

इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक नरेंद्र सिंह बीका, एड. समुन्द्र सिंह राठौड़, संस्थापक सदस्य उम्मेद सिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष मदनलाल मोदी , प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मोहित राजपुरोहित, ज्ञानप्रकाश यादव, मूलचंद सोलंकी, दुष्यंत चौहान इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!