Bikaner Live

मुख्यमंत्री निवास पर संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन और प्रशानिक फीडबैक दिया


बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया आज जयपुर मुख्यमंत्री निवास पर संभाग स्तरीय बैठक में देहात जिला पदाधिकारियों, विधायकों, प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ आज की बैठक में देहात जिला पदाधिकारियों से बैठक में मुख्यमंत्री ने संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों का वन टू वन फीडबैक लिया जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन की गतिविधियों और संगठन द्वारा किए गए कार्यों ओर आगमी संरचना का फीडबैक दिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा  सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक लाभ मिले ये सुनिश्चित करना संगठन की जिम्मेदारी है ओर जो अधिकारी सरकार की योजनाओं में सहयोग ना करे उसकी शिकायत जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीधा मुझे करे सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी सरकार की मंशा है।
मुख्यमंत्री निवास पर आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!