Bikaner Live

डॉ. जितेंद्र महला की साइकिल यात्रा आज कोलायत पहुँची
soni

कोलायत।
संविधान, इंसानियत और सामाजिक न्याय के पक्ष में जनसंवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से निकली सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र महला की साइकिल यात्रा आज कोलायत पहुँची। इस अवसर पर मेघवाल समाज कोलायत के अध्यक्ष खेमाराम मेघवाल के नेतृत्व में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका साफ़ा व माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. जितेंद्र महला ने Jawaharlal Nehru University (जेएनयू), दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है और वे लंबे समय से सामाजिक व संवैधानिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कांटिया ने बताया कि यह साइकिल यात्रा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने, सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद कर समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान लालाराम मेघवाल, किशनलाल कांटिया, रामचंद्र मेघवाल, उदाराम पंवार, हीरालाल भाटिया, संतोष पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने साइकिल यात्रा के उद्देश्यों का समर्थन करते हुए एकजुटता व्यक्त की और इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
साइकिल यात्रा को विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और बुद्धिजीवियों का निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे यह अभियान धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप ले रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!