Bikaner Live

कानासर स्थित केबीके ईंट उद्योग में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित, 12 बच्चों का हुआ टीकाकरण



बीकानेर/बीकानेर ग्रामीण, 16 फरवरी। कानासर स्थित केबीके ईंट उद्योग परिसर में विशेष टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह सत्र नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार द्वारा 11 फरवरी को ईंट भट्टे का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित पाए गए। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया।

विशेष सत्र के दौरान चिन्हित सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। कुल 12 बच्चों को ओपीवी, रोटा, एफआईपीवी, पीसीवी, एमआर, डीपीटी तथा विटामिन-ए की खुराक प्रदान की गई।

सत्र का आयोजन डॉ. सुनील जैन, बीसीएमओ बीकानेर ग्रामीण एवं ऋषि कल्ला, खंड कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में किया गया। टीकाकरण कार्य एएनएम रवीना द्वारा संपन्न किया गया, जबकि सत्र की मॉनिटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोफिया एवं जीएनएम ज्ञान द्वारा की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने संदेश दिया कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रयास निरंतर जारी रहेंगे तथा आवश्यकता अनुसार ऐसे विशेष सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!