Bikaner Live

बीकानेर में बुधवार को लगेगा ईट राइट मिलेट्स मेला, वॉकथॉन से बीकानेरवासी देंगे मिलेट्स व संतुलित आहार का संदेश



जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, 16 फरवरी। स्वस्थ जीवनशैली और पोषणयुक्त आहार को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बुधवार को बीकानेर में ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया जाएगा। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होने वाले इस मेले से पूर्व सुबह 8 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर से ईट राइट वॉकाथॉन निकाली जाएगी, जो ऑडिटोरियम पर जाकर संपन्न होगी।

आयोजन के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ. सुनील जैन, पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप सिंह गहलोत तथा राकेश गोदारा उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेले को प्रभावी एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित कर मिलेट्स एवं संतुलित आहार के महत्व का व्यापक संदेश आमजन तक पहुँचाया जाए।

मेले के दौरान 14 स्टॉल लगाकर विभिन्न प्रकार के मिलेट्स व्यंजनों का प्रदर्शन एवं वितरण किया जाएगा, जिससे आमजन को मोटे अनाज से तैयार पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की जानकारी मिल सके।

ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में खाद्य कारोबारकर्ता, आमजन, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित स्टेकहोल्डर सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। मेले में लगभग 700 प्रतिभागी भाग लेंगे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, रंगोली, प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य मिलेट्स के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!