Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का लोकार्पण 

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का लोकार्पण  महाविद्यालय अध्यक्ष हरि किशन बाहेती ने किया
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

शिक्षा  सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खेल कूद मे भी अव्वल   स्थान प्राप्त करने वाली संस्था श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का हुआ उद्घाटन….

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में रविवार को कुश्ती खिलाड़ियों के लिए नवनिर्मित कुश्ती हॉल एवं आधुनिक प्रशिक्षण मैट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती ने रिबन काटकर खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती ने कहा कि खिलाड़ी किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान होते हैं। वे न केवल संस्था का, बल्कि अपने प्रदर्शन से राष्ट्र का नाम भी गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को महाविद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से कुश्ती हॉल और मैट की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इस नई सुविधा के उपलब्ध होने से अब महाविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करना संभव हो सकेगा। माहेश्वरी समाज के रामचंद्र राठी ने शिक्षा में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी। खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ ने इस अवसर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया और नेशनल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध समिति के विजय राज सेठिया, महावीर माली,सत्यनारायण योगी, विजय महर्षि, प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने भी विचार व्यक्त किए। महावीर प्रसाद धामा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व विद्यार्थी उपस्थित रहे..

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!