
बीकानेर। आम आदमी पार्टी पार्टी आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरे जोश एवं मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। संगठन स्तर पर रणनीति तैयार कर जमीनी स्तर पर सक्रिय अभियान चलाया जाएगा। ये उद्गार पार्टी के प्रदेश सचिव विश्वेन्द्र सिंह ने पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर और कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में संगठनात्मक रूप से मजबूत हो चुकी है और आगामी पंचायती राज व निकाय चुनावों में सभी सीटों पर सशक्त उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य एजेंडा आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और समाधान के लिए संघर्ष करना है। सचिव कीर्ति पाठक ने कहा कि जहां-जहां मजबूत और ईमानदार प्रत्याशी मिलेंगे, वहां पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर संभाग प्रभारी राजवीर माली ने संगठन की नीतियां आमजन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन विस्तार को गति देते हुए मोहन सिंह राठौड़ को बीकानेर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त क रते हुए विश्वास दिलाया कि बीकानेर जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और पार्टी समर्थन में जोरदार नारे लगाए।कार्यक्रम में प्रोफेसर सलवीर समेजा,राजेश,संजयपाल,उदय सिंह राठौड़,भरत सिंह,सलमान जुनेजा,समीर कोहरी,वाजिद कोहरी,अहमद खान सहित अनेक पदाधिक ारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मेलन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




























