Bikaner Live

शिवरात्रि पर्व बड़े ही धूम धाम एव भाव भक्ति के साथ मनाया

नोखा। धर्मनगरी नोखा सहित आस पास व दूर दराज के क्षेत्रों में रविवार 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्रि पर्व बड़े ही धूम धाम एव भाव भक्ति के साथ मनाया गया। इस दिन प्रातः से ही पूरी रात्रि तक हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। नोखा तहसील परिसर स्थित श्री अंरकेश्वर महादेव मंदिर में  विद्धवान पंडितों द्वारा चार प्रहर की पूजा – अभिषेक विधिविधान एव मंत्रोचार के साथ करवाई गई। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक चन्द उपाध्याय सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे। मंदिर में पूरे दिन व रात्रि में श्रद्धालुओं का जनर्शलाब उमङ रहा था । इसी प्रकार नोखा के नागौर रोड़ स्थित तिरुपति नगर में भी भगवान महादेव की चार प्रहर की पूजा-अभिषेक हुए । अकेश्वर महादेव परिवार के साधकों सहित झंवर परिवार और अनेको नर-नारियों ने पूजा अर्चना कर महादेव से, घर परिवार व देश की खुशहाली की कामनाएं की। मुख्य बाजार स्थित कृष्ण कृष्ण मंदिर, सुजानगढ़ रोड स्थित श्री कृष्ण मंदिर व राम मंदिर, लखारा चोक स्थित शिव मंदिर, सेंगाल घोरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, काकड़ा, पाँचू, हिम्मटसर,  जसरासर, चरकूड़ा, बंधरा सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरो में महा शिवरात्रि महा पर्व बड़े ही श्रद्धा एक विश्वास के साथ मनाया गया भगवान महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!