Bikaner Live

श्री गंगा गौशाला में स्थित दस मंजिला श्रीराम स्तम्भ में पशुपतिनाथ के मंदिर महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से

नोखा। धरमधरा नोखा मे श्री गंगा गौशाला में स्थित आस्था और श्रद्धा का प्रतीक लिफ्ट युक्त दस मंजिला श्रीराम स्तम्भ की सबसे ऊपरी दसवी मंजिल में भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर है। रविवार 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की तादाद में नर-नारी श्रद्धालुओं ने लिफ्ट के द्वारा पहुंच कर भगवान पशुपतिनाथ, महादेव, माता पार्वती, शिव लिंग आदि के दर्शन करने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। लिफ्ट का लुफ़्ता उठाने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारे लगी रही।  लोग अपनी बारी की प्रतिक्षा करते रहे, उनमे महिलाओं की संख्या अधिक रही। ज्ञात रहे कि बह्मलीन संत रामसुखदासजी महाराज की प्ररणा से बने 105 फिट लम्बे दस मंजिले श्री रामस्तम्भ का निर्माण फरवरी 2006 में जन सहयोग से हुआ था। इस दस मंजिलो में श्री रामनाम लिखित पुस्तिकाए (कापिया) एक खरब से अधिक संग्रहित है। लोगों के आस्था का केंद्र राम स्तंभ में  तीन मंजिल जमीन के अन्दर (अण्डर ग्राऊण्ड) और सात मंजिल जमीन के ऊपर है। उक्त जानकारी श्री गंगागंशाला कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रचंद मोदी ने दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!