Bikaner Live

रसद विभाग ने जब्त किए दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग मशीन


बीकानेर, 17 फरवरी। जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग, रिफिलिंग और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते की गई।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम करमीसर रोड स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल के सामने दीपक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया। जिसके मध्यनजर एलपीजी ऑर्डर 2000 की धारा 3,4,5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त करते हुए इन्हें वैद्य मघाराम गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव और जय सिंह शामिल रहे।
27 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना एवं एलपीजी आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दो सप्ताह 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!