Bikaner Live

उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की कई घोषणाएं: कोलायत विधानसभा को मिला जीएसएस, पेयजल सुदृढ़ीकरण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत



विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीकानेर, 17 फरवरी। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कई घोषणाएं की। इसमें कोलायत विधानसभा के लिए भी घोषणाएं हुई हैं। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने सेवड़ा (कोलायत) के लिए राजीव गांधी लिफ्ट नहर पेयजल सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इसी प्रकार बिजेरी (बज्जू) के लिए 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत किया गया है। श्री भाटी ने कहा कि दोनों कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में पेयजल और विद्युत तंत्र में सुधार होगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। कोलायत विधायक ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत सवा दो वर्षों में कोलायत विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मुख्य बजट के पश्चात आज की घोषणाओं से स्थानीय नागरिकों को लाभ होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!