Bikaner Live

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर चंग की धमाल,
soni



“बीकानेर भाजपा में जश्न का माहौल — जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर चंग की धमाल, संगठन शक्ति के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई”

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष में चंग पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से बीकानेर शहर इकाई ने उल्लेखनीय कार्य किया है और कार्यकर्ताओं का समर्पण प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, नारायण चोपड़ा, संपत पारीक, मीना आसोपा तथा जसकरण छाजेड़ सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर की ऊर्जावान एवं कुशल संगठक ज़िलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ जी के सफल ज़िलाध्यक्षी कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर संगठन में हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

श्री सारस्वत ने अपने संदेश में कहा कि सुमन छाजेड़ जी के नेतृत्व में बीकानेर शहर भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि छाजेड़ जी ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आगामी समय में भी संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

अंत में श्री सारस्वत ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और परिश्रम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!