Bikaner Live

बार एसोसिएशन बीकानेर, द्वारा 194वॉ ज्ञापन


बार एसोसिएशन बीकानेर, द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय की बैंच को स्थापित करने हेतु दिनांक  17.अगस्त.2009 की  आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार आज दिनांक  17 फरवरी 2026 को प्रोटेस्ट डे मनाया गया।  जिसके तहत अधिवक्ताओ के द्वारा न्यायालय में पैरवी स्थगित रखी गयी तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा जुलूस के रूप में श्रीमान जिला कलक्टर के जरिये महामहिम राज्यपाल महोदय, को एवं जिला एंव सत्र न्यायाधीश, श्रीमान अश्विनी विज के जरिये माननीय मुख्य न्यायाधिपती राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर को 194वॉ ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन देने में बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, ध्रर्मेद्र वर्मा सचिव हेमन्त सिंह चौहान, सुरेन्द्र पाल शर्मा, रघुवीरसिहं , दामोदर शर्मा, सोमदत पुरोहित, मनीराम बिश्नोई,मुखराम कुकणा , चतुर्भज सारस्वत, पवन स्वामी, गणेश टाक,सुखदेव व्यास, विजय दीक्षित, प्रदीप शर्मा संजय गौतम, ताराचन्द उपाध्याय ,प्रशान्त तंवर ,सकिना बानो, आदि अन्य अधिवक्तागण बडी संख्या में उपस्थित रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!