Bikaner Live

नापासर में 3 किलो 20 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार, कोटगेट थाना ने 43 ई सिगरेट की बरामद
soni

बीकानेर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां



बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नापासर थाना क्षेत्र में एनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कोटगेट थाना पुलिस ने 43 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद कर एक आरोपी को दबोचा है।

### नापासर में 16 लाख कीमत की अफीम जब्त

अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत दिनांक 16 फरवरी 2026 की रात एनटीएफ टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। श्री विकास कुमार आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक एनटीएफ एटीएस जयपुर, श्री हेमन्त शर्मा आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर तथा श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस वृत्ताधिकारी गंगाशहर एवं श्री महेन्द्र दत्त शर्मा पुलिस निरीक्षक प्रभारी एनटीएफ बीकानेर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुषमा कुमारी पुलिस निरीक्षक नापासर ने टीम के साथ गाढवाला मार्ग पर दबिश दी। मौके से सोहनराम पुत्र स्वर्गीय मोहनराम सारण, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 7 गाढवाला थाना नापासर को 3.020 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त अफीम की बाजार कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।

इस कार्रवाई में सुषमा कुमारी पुलिस निरीक्षक, जगदीश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र सिंह, गोगराज सहित थाना नापासर के कार्मिकों ने भूमिका निभाई। विशेष सहयोग एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स श्रीगंगानगर के अवतार सिंह एवं भानुप्रताप द्वारा किया गया।

### कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, 43 ई सिगरेट बरामद

इधर पुलिस थाना कोटगेट ने भी नशे और धूम्रपान की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। श्री हेमन्त शर्मा आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज एवं श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार ई सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

श्री चक्रवर्ती सिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व एवं श्री अनुज डाल आरपीएस वृत्ताधिकारी नगर के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक कोटगेट एवं टीम ने गोविन्द मार्केट फड़ बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी से कुल 43 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

इस टीम में धीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक, राधेश्याम, ओमप्रकाश तथा संजय सहित थाना स्तर पर गठित टीम के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

नशे के खिलाफ पुलिस सख्त

जिला पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मादक पदार्थों और नशे से संबंधित अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों या ई सिगरेट की बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!