Bikaner Live

बीकानेर शहर में बूंदाबांदी ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि के समाचार

बीकानेर राजस्थान मौसम अपडेट 17 फरवरी
*17-18 फरवरी को राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ*

* आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

* विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

* वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व तत्पश्चात पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है।

*विशेष कृषि मौसम सलाह*
* पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें।
* कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।
* मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान कृपया पेड़ के नीचे शरण ना लें।

मौसम विज्ञान केंद्र
मौसम केंद्र जयपुर, IMD
#बीकानेर #bikaner #viralvideos #मौसम #insta

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!