Bikaner Live

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्यालय जयपुर से श्री पूर्ण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त ने स्थानीय संघ बीकानेर का निरीक्षण किया

बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्यालय जयपुर से श्री पूर्ण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त ने आज स्थानीय संघ बीकानेर का निरीक्षण किया और स्काउट गाइड गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही भवन-भूमि का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों से संवाद कियाl देवानंद पुरोहित द्वारा भवन भूमि के बारे में जानकारी प्रदान की। श्री भुवनेश्वर साध ने वर्तमान में स्काउट गाइड गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। केसरी चंद सुथार ने रक्तदान एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारें में विस्तार से अवगत करवाया। डॉo उमाकांत गुप्त ने समाज सेवा एवम रोवरिंग गतिविधियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवायी। इस अवसर पर घनश्याम स्वामी रोवर लीडर, जसवंत सिंह राजपुरोहित सीओ स्काउट, रामजस लिखाला, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, एवं रवि कुमार चहर, हर्षित स्वामी, श्रीवल्लभ पुरोहित, श्री पीके मित्तल, श्री सुरेंद्र कुमार विजय, श्री प्रभु दयाल गहलोत, बनवारी छींपा ने अन्य बीकानेर में हो रही समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी साँझा की। श्री पूर्ण सिंह शेखावत ने स्थानीय संघ बीकानेर की गतिविधियों की सराहना करते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों को और बढ़ाने कोटामनी एकत्रित करने तथा नए विद्यालयों में संपर्क स्थापित करने के लिए प्रेरित किया l स्थानीय संघ के अध्यक्ष पी.के. मित्तल द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री भुवनेश्वर साध, सचिव स्थानीय संघ बीकानेर द्वारा किया गयाl

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!