Bikaner Live

मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव शिव महापुराण में नोखा के मोदी परिवार मिला आशीर्वाद
soni

शबरी को गुरु मतंग ऋषि पर अटूट विश्वास था इसी भरोसे ने भगवान श्री राम को उनकी कुटिया तक खींच लाई

नोखा। नोखा के समाज सेवी एव युगपक्ष के राष्ट्रीय ब्यूरो चीफ इन्द्र चन्द मोदी की पुत्री-दामाद व पौत्र श्रीमती कृष्णा मोदी (काठ) नत्थू राम मोदी बीकानेर व ऋषि मोदी पुत्र अशोक कुमार मोदी नोखा तीनों ने मध्यप्रदेश के सिहोर जिले में हेमा चितवलिगा रोड़ स्थित कुबेश्वर धाम में राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त पंडित प्रदीपजी मिश्रा के श्रीमुख से 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक अयोजित सप्तदिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान 3 दिन तक कथा का रसास्वादन किया एक दिन यजमान श्रोता के रूप में भी कथा पान का अवसर भी प्राप्त हुआ। तीनो कथा समापन के बाद कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीपजी मिश्रा से आशिर्वाद मिलने का बड़ा तोहफा पाकर खुशी-खुशी बापस नोखा बीकानेर पहुंच कर बताया कि यह स्थल प्रसिद्ध शिव तिर्थ माना जाता है जहाँ पंडित प्रदीपजी मिश्रा की विटलेश सेवा समिति द्वारा हर वर्ष कथा और रुद्राक्ष महोत्सव का भव्य आयोजन होता है। यहाँ 111 फुट ऊँचा महामृत्यंजय शिवलिंग स्थापित है जो दुनिया का सबसे बड़ा माना जाता है। इस स्थल को महामृत्यंजय धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थल अध्यात्मिक ऊर्जा और लाखो नर-नारी श्रद्धालुओं के आगमन के लिए जाना जाता है। मोदी ने बताया कि प्रदीपजी मिश्रा की कथा तो अनेको बार सुनने का अवसर मिला लेकिन इसबार यज‌मान श्रोता बनने व नजदीक से उनका आशिर्वाद पाकर प्रसन्नता जताई इसे एक तोहफा इनाम बताया।
मध्यप्रदेश के सिहोर जिले में कुबेरेश्वर धाम पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के बारे में मोदी ने बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव पर कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि गुरु की कृपा से ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने माता शबरी प्रसंग पर कहा मां शबरी को गुरु मतंग ऋषि पर अटूट विश्वास था इसी भरोसे ने भगवान श्री राम को उनकी कुटिया तक खींच लाई। व्यास पीठ से पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा जरूरत मंदो की हर सम्भव मदद करनी चाहिए उन्होंने कहा धन, समय और वस्तुएं हो तो जरूरत मंदो को देकर पुण्य लाभ कमाना चाहिए परोपकार सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने रुद्राक्ष महोत्सव पर बोलते हुए कहा कि जिसके गले में रुद्राक्ष होता उसे देख भगवान महादेव स्वयं उसके पास चले आते है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!