
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी को फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड और इंडस्ट्रीज जयपुर(फोर्टी ) द्वारा बीकानेर संभाग के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के पश्चात निरंतर बधाई देने वालों का कार्यक्रम जारी है प्रेस नोट जारी करते हुए उनके अनुज भ्राता एवं श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी में मीडिया को बताया कि आज इसी क्रम में बधाई देने वालों में श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल बीकानेर के उप मंत्री तथा माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता पवन कुमार राठी ने नवनियुक्त वर्तमान फोर्टी बीकानेर संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी को उनके निजी कार्यालय जीडी सेल्स कल्याणी प्रिंटिंग पहुंचकर मैं बधाई देते हुए उनका माला पहनाकर स्वागत करते हुए उनका मुंह मीठा करवाया तथा उनके द्वारा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद पर रहते हुए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों को एक मंच पर लाते हुए उनकी समस्याओं का सकारात्मक तरीके से हल करने की क्षमता पर विश्वास पर भरोसा दिलाया।




























