


बीकानेर साध्वी ऋतंभरा बीकानेर में तेलीवाड़ा से कलश यात्रा में शामिल हुई। सनातन धर्म रक्षा समिति की ओर से आज 21 फरवरी को कलश यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर घाटी वाले भैरूं के आगे से होते हुए चूड़ी बाजार, सुराणों का मोहल्ला, आचार्यों का चौक, मरूनायक चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड, रामपुरिया कालेज के आगे से आगे, जोशीवाडा, कोटगेट के होते हुए धुनीनाथ मठ पंच मंदिर पहुंची। साध्वी ऋतंभरा तेलीवाड़ा से कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा पर रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गई। 22 फरवरी से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुड़ीय विश्व शांति महायज्ञ शुरू होगा।




























