Bikaner Live

जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव शुरू
soni


बीकानेर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में 21 से 23 फरवरी तक 5 से 10 वर्ष की आयु वर्ग के कब बुलबुल का जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव शनिवार को उप प्रधान ऋषिराज थानवी के मुख्य आदित्य में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर थानवी ने कहा कि स्काउट गाइड के लिए अनुशासन सीखने का क्रम 5 वर्ष की आयु से ही प्रारंभ हो जाता है, जो उन्हें अच्छे नागरिक के रूप में तैयार करते हैं। सीओ स्काउट जसवंतसिंह राजपुरोहित के अनुसार में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 235 कब बुलबुल सहभागिता कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता,जंगल खेल आदि का आयोजन किया गया। सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने बताया कि शिविर के द्वितीय दिवस पर साहसिक खेल, हस्तशिल्प, पोस्टर प्रतियोगिता, विशाल कैंप फायर आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिविर संचालक सुगनाराम चौधरी ने बताया कि 21 फरवरी को स्काउट गाइड के पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!