Bikaner Live

एक दिवसीय फूलों की होली कार्यक्रम 1 मार्च को


श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल मनाएगा होली महोत्सव कार्यक्रम 2026—
श्री कृष्णा माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आयोजन होगा l प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि मंडल की ओर से इस वर्ष आगामी 1 मार्च 2026 वार रविवार को स्थानीय डागा चौक स्थित महेश सदन में एक दिवसीय फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l मंडल अध्यक्ष राठी ने बताया कि एक दिवसीय आयोजित कार्यक्रम शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगा जिसके अंतर्गत जहां एक और फूलों की होली होगी वही स्थानीय बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी इसके अंतर्गत झांकियां की भी सचेतन प्रस्तुति होगी l
मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्थानीय बीकानेर मैसूर समाज के प्रमुख गायक कलाकार नारायण बिहानी एवं भतमाल पेड़ीवाल द्वारा होली के फाग उत्सव गीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे वहीं प्रमुख बांसुरी वक राजेंद्र लखोटिया द्वारा भी अपनी बांसुरी द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगीl मंडल के अध्यक्ष ने ने कार्यकारिणी सदस्यों सुशील करनानी, नारायण डागा, जगदीश कोठारी, किशन चांडक,घनश्याम कोठारी, घनश्याम कल्याणी, यश कोठारी,शिवप्रसाद राठी,आयुष लखानी, मनोज बियानी आदि को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!