Bikaner Live

रंग रंगीला श्री श्याम फागोत्सव एवं विशाल श्याम ध्वजा यात्रा 2026, बीकानेर
soni

बीकानेर। फाल्गुन माह में श्याम भक्ति की अनुपम छटा बिखेरने हेतु श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति (सार्वजनिक प्रन्यास), बीकानेर के तत्वावधान में 26 एवं 28 फरवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनों को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह है तथा शहरभर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, स्वागत द्वार एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
26 फरवरी 2026 – विशाल श्याम ध्वजा (निशान) यात्रा
ध्वजा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे स्वर्णकार भवन, रानी बाजार (गुरुद्वारे के सामने) से होगा। यह भव्य निशान यात्रा ट्रांसपोर्ट गली, गंगाशहर रोड, रेलवे स्टेशन, कोट गेट, ई.एम. रोड, पब्लिक पार्क, संगलपुरा एवं हल्दीराम प्याऊ सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सायं 4:00 बजे श्री श्याम धाम मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान हजारों श्याम भक्त हाथों में ध्वजाएं लेकर “जय श्री श्याम” के जयकारों एवं भजन-कीर्तन के साथ नगर परिक्रमा करेंगे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विशेष आकर्षण:
सचेतन एवं आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।
रथ में सुसज्जित श्याम बाबा का भव्य दरबार दर्शनार्थ रहेगा।
राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती एवं अन्य धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगी।
ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति धुनों पर पूरा नगर श्याममय वातावरण में झूम उठेगा।
ध्वजा यात्रा का नेतृत्व बृज मोहन जिंदल, श्यामा प्रसाद सेवदा एवं पुखराज सोनी करेंगे। ध्वजा वितरण की जिम्मेदारी अनिल शर्मा, बलविंदर चुग, दीपक सोलंकी एवं हिमांशु गुप्ता को सौंपी गई है। समिति ने श्याम प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। महिलाएं एवं पुरुष निर्धारित ड्रेस कोड में ध्वज लेकर यात्रा में भाग लेंगे।
2 7 फरवरी 2026 (शुक्रवार, एकादशी)
बीकानेर ही नहीं दूर दूर से श्याम प्रेमी निशान के साथ श्री श्याम मंदिर पहुंचेंगे ।
श्याम परिवार द्वारा उनके स्वागत एवं विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
28 फरवरी 2026 (शनिवार, द्वादशी)
रंग रंगीला श्री श्याम फागोत्सव
दोपहर 2:00 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम धाम मंदिर में “रंग रंगीला श्री श्याम फागोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
प्रन्यास सदस्य ओम जिंदल एवं अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर देश के ख्यातनाम भजन कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम रंग में रंग देंगे।
भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे:
राहुल शर्मा (कोलकाता)
दुर्गा गामड़ (इंदौर)
सुनीता बागड़ी (श्रीगंगानगर)
अजय म्यूजिकल ग्रुप (जयपुर)
विशेष आकर्षण:
सत्यम ग्रुप आर्ट, सरदारशहर द्वारा मनोहारी झांकियां
दिल्ली से मंगवाए गए पुष्पों से बाबा भव्य दरबार एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा ।  श्याम प्रेमियों के संग बाबा की पुष्पों की होली एवं इत्र की वर्षा होगी ।  फाल्गुन की द्वादशी को श्याम बाबा के दर्शन का विशेष महत्व है ।
श्याम बाबा के छप्पन प्रकार का भोग लगाया जाएगा । संकीर्तन के बाद सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है

मंदिर के सचिव सुरेश भसीन एवं सुरेश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों से दोनों आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।
🙏 हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे 🙏

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!