Bikaner Live

सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम का रोमांच चर्म पर…
soni



जीबीपीएल सीए इलेवन ने किया फाइनल में प्रवेश…
सांवरिया सेठ श्याम इलेवन व बीएमबी फाइटर मोकलसर की सेमीफाइनल विजेता टीम पहुंचेगी फाइनल में…

बीकानेर 24 फरवरी 2026। सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम का रोमांच चर्म पर पहुंच गया है।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल दशम का आयोजन लगातार छह दिन से शार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड बीकानेर में किया जा रहा है। आयोजन समिति अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया, उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, हनुमान प्रसाद उपाध्याय, मांगीलाल सारस्वा, संरक्षक किशन लाल सारस्वा शेरेरां, हनुमान सारस्वा नारसीसर, कोषाध्यक्ष राजाराम सारस्वा, दीनदयाल सारस्वा बींझासर, सुशील तावनियां तथा शिव कायल छट्टासर की देख रेख में आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।
एसकेपीएल-10 आयोजन सचिव सत्यनारायण गुरावा हंसेरा ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन क्वार्टर फाइनल तथा एक सेमीफाइनल मैच हुआ। जिसमें पहला मैच जेडीएम हेमासर व एमके इलेवन के मध्य खेला गया। जेडीएम हेमासर ने पहले खेलते हुए 110 रन का टार्गेट दिया जिसे एम के इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर विजयी रन लेकर 6 विकेट से शानदार दर्ज की। गणेश सारस्वत को 31 गेंद पर 55 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की गई।
इसी प्रकार से दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच एमबी इलेवन अमरपुरा व सांवरिया सेठ श्याम इलेवन के मध्य खेला गया। एमबी इलेवन अमरपुरा ने पहले खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाये। जवाब में सांवरिया सेठ श्याम इलेवन ने 17 गेंद शेष रहते 82 रन का टार्गेट हासिल कर लिया और 09 विकेट से शानदार जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी दो ओवर में तीन विकेट चटकाने पर सुर्या सारस्वत को प्रदान की गई।
इसी प्रकार से क्वार्टर फाइनल मैच जीबीपीएल सीए इलेवन व जीआर ग्रुप राजेरां के मध्य खेला गया। जीबीपीएल सीए इलेवन ने पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाये। परन्तु लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआर ग्रुप राजेरां टीम निर्धारित ओवर में छः विकेट गंवाकर 77 रन ही बना सकी। जीबीपीएल सीए इलेवन ने 24 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा 25 गेंद पर 50 रन बनाने के लिए मनोज सारस्वत ठुकरियासर को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की गई।
सेमीफाइनल का पहला मुकाबला जीबीपीएल सीए इलेवन व एमके इलेवन के बीच खेला गया। जीबीपीएल सीए इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर टुर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 194 रन बनाया। जिसमें महेश तावनियां ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 छक्के व 15 चौकों की बदौलत 46 गेंद पर नाबाद 144 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एमके इलेवन टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट गवांकर 63 रन ही बना सकी। जीबीपीएल सीए इलेवन ने 131 रन से टुर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मुख्य अतिथि श्रीछःन्याति ब्राह्मण महासंघ प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बीरबल सारस्वत राजेरां, सीए विजय कायल, हंसराज सारस्वा कपुरीसर, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, रमेश मोट तथा राकेश सारस्वा बड़ाबास द्वारा 144 रन बनाने वाले शतकवीर महेश तावनियां को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की गई। आयोजन से जुड़े दीनदयाल सारस्वा बींझासर ने बताया कि बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल सांवरिया सेठ श्याम इलेवन एवं बीएमबी फाइटर मोकलसर के बीच खेला जायेगा जिसमें विजेता टीम फाइनल में जीबीपीएल सीए इलेवन से खिताबी मुकाबला करेगी।
आयोजन अध्यक्ष रामनिवास खांथड़िया उपाध्यक्ष अरविंद ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल-दशम का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह 25 फरवरी बुधवार को सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!