रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-ईदगाह(आगरा)-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) श्रीगंगानगर से बुधवार को 14.30 बजे रवाना होकर गुरूवार को
05.15 बजे ईदगाह पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04734, ईदगाह(आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) ईदगाह से गुरूवार को 07.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 02.30 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौत, बठिण्डा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी,
भिवानी, चरखी दादरी, रेवाडी, अलवर, रामगढ, गोविन्दगढ, बृजनगर, डींग, गोवर्धन, मथुरा
व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित 19 डिब्बे होगे।
























