Bikaner Live

रिको इंडस्ट्रियल एरिया, खारा में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित — 42 बच्चों को लगाए गए जीवनरक्षक टीके



खारा (बीकानेर), 24 फरवरी। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के रिको इंडस्ट्रियल एरिया, खारा में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सत्र के दौरान कुल 42 बच्चों को विभिन्न जीवनरक्षक टीके लगाए गए।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मॉनिटर सावन कुमार द्वारा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित पाए गए। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही कर विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया।

*बच्चों को पिलाई गई रोटा और विटामिन-ए की खुराक:*
विशेष सत्र के अंतर्गत चिन्हित सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। बच्चों को ओपीवी, रोटा, एफआईपीवी, पीसीवी, एमआर, डीपीटी तथा विटामिन-ए की खुराक प्रदान की गई।

*इनके निर्देशन में हुई कार्यवाही:*
सत्र का आयोजन डॉ. भवानी शंकर गहलोत (आरसीएचओ, बीकानेर), डॉ. सुनील जैन (बीसीएमओ, बीकानेर ग्रामीण) एवं ऋषि कल्ला (खंड कार्यक्रम अधिकारी) के निर्देशन में संपन्न हुआ। टीकाकरण कार्य एएनएम अनिता वर्मा द्वारा किया गया। सत्र की मॉनिटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार ने की।

इस अवसर पर जीएनएम भैरूसिंह चारण, कैलाश कंवर, राजू एवं संतोष आशा सहयोगिनी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने सत्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*स्वास्थ्य विभाग की अपील:*
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय पर नियमित टीकाकरण अवश्य करवाएं। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। आवश्यकता अनुसार भविष्य में भी ऐसे विशेष सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!