Bikaner Live

जगद्गुरुश्री वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज  के सान्निध्य में
तीन दिवसीय सर्व कष्ट निवारक महायज्ञ शुरू

बीकानेर, 24 फरवरी। श्री पार्श्व पद्मावती सेवा न्यास इंदौर, श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट, कृष्णगिरिी, तमिलनाडू के तत्वावधान में जगदगुरु श्री वसंत विजयनंद गिरि महाराज के नेतृत्व में मंगलवार को गंगाशहर मार्ग स्थित अग्रवाल भवन में तीन दिवसीय सर्व कष्ट निवारक महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ बुधवार व गुरुवार को  शाम पांच बजे से करीब 9 बजे तक नियमित चलेगा। जगद्गुरु स्वयं बनारस के 11 वेद पाठी ब्राह्मणों का मंत्रोच्चारण में नेतृत्व कर रहे है।
श्री कृष्णा गिरि, तमिलनाडू के श्री पार्श्वनाथ पद्मावती सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी संकेश जैन ने बताया कि जगदगुरु श्री वसंत विजयनंद गिरि महाराज के सान्निध्य में 19 से 29 मार्च 2026 तक नवरात्रा महोत्सव गंगाशहर मार्ग के अग्रवाल भवन में आयोजित किया जाएगा। जगद्गुरु अपने सहयोगी 50 से अधिक स्वयं सेवकों, संगीत कलाकारों के साथ 9 मार्च को पुनः बीकानेर आएंगे।
उन्होंने बताया कि यज्ञ स्थल पर भगवान शिव, देवी पार्वती, पद्मावती, देवी लक्ष्मी, बटुक भैरव व हनुमाजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रथम दिन प्रतिष्ठित देवी देवताओं का आह्वान, प्रतिष्ठा, मंडप पूजन के साथ महायज्ञ शुरू किया गया। प्रथम दिन ही गंगाशहर, भीनासर, बीकानेर के साथ जिले व प्रदेश के अनेक स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में भागीदारी निभाई। महायज्ञ के दौरान ’’ मेरे लाडले प्यारे गणेश, भोले नाथ के आंखों के तारे गणेश, प्रभु सभा मंें आ जाना’’ गणेश स्तुति वंदना’’ ’’ए काल रात्रि कल्याणी तेरा जोड़ धरा’ पर कोई नहीं’’ आदि भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
जैन ने बताया कि इससे पूर्व जोधपुर, पाली सहित देश के अनेक स्थानों पर महायज्ञ , इंदौर में 11 दिवसीय सनातन सिद्धि नवरात्रा महोत्सव आदि आयोजन में हजारों लोगों ने भागीदारी निभाई। जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज के थोट योगा के माध्यम से भी देश-विदेश के अनगिनत लोग जुड़े हुए है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!