Bikaner Live

होलिका महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा


बीकानेर।

श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, बीकानेर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव बनाए रखने के उद्देश्य से होलिका महोत्सव एवं प्रीतिभोज का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लक्ष्मी हेरिटेज, बीकानेर में संपन्न होगा।

मंडल पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द को समर्पित है, जिसमें समस्त माहेश्वरी समाज के बंधुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों हेतु प्रीतिभोज की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा श्रीसखी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक संध्या, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं उत्सव के उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।

मंडल ने समाज के समस्त समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पर्व को सामूहिक उल्लास, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!