Bikaner Live

करुणा क्लब टीम के बालक बालिकाओ ने किया कपोत बच्चे का सेवा कार्य


बीकानेर। स्थानीय शांति विद्या निकेतन मा. विद्यालय शीतला गेट के बाहर बीकानेर की करूणा क्लब टीम और स्काउट गाइड की टीम की सेवाएं अनवरत जारी रखते हुए आज फिर से कपोत के बच्चे को कुत्ते के मुख से बचाया। वर्तमान में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा चल रही है, परन्तु परीक्षा अंतराल के दौरान शाला के नजदीकी कक्षा आठवी का नियमित विद्यार्थी कुनाल सोलंकी और ओजस्विनी टाक घर से निकले तो उन्होंने अचानक कुत्ते के मुंह में कपोत के बच्चे को देखा और तुंरत कुत्ते को डरा कर कबूतर के बच्चे को छुड़ाया। बाद में शाला में लेकर पहुंचे और शाला के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी और करूणा टीम के अध्यक्ष मानवी सोलंकी तथा करूणा टीम की संगठन सचिव शैली सोलंकी आदि के साथ मिलकर सेवा कार्य के प्रयासों द्वारा स्प्रे किया। परन्तु कबूतर पुनर्वास योग्य न होने के कारण कुणाल सोलंकी और मानवी सोलंकी के साथ कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने स्थानीय पशु चिकित्सा में कार्यरत कर्मचारी सुमित पुरोहित के हाथों सौंप दिया। इस प्रकार करूणा क्लब टीम के प्रभारी सौरभ बजाज ने बताया कि हमारी शाला की करूणा क्लब टीम और स्काउट गाइड टीम पशु पक्षियों की सेवा में अनवरत तैयार रहती है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!