Bikaner Live

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के नाम लिखी ‘पाती’



किसानों को वितरण हुआ शुरू, राज्य सरकार द्वारा किसान हित से जुड़ी उपलब्धियों और निर्णय की दी जानकारी

बीकानेर, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए पाती लिखी गई है। मंगलवार को जिले में इस पाती के वितरण की शुरूआत किसानों को पाती वितरण के साथ हुई।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य, उद्यान विभाग की संयुक्त निदेशक रेणु वर्मा, सहायक निदेशक मुकेश गहलोत, कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय की निदेशक डाॅ. दीपाली धवन, छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. एचएस देशवाल तथा विश्वविद्यालय की सहायक निदेशक (जनसंपर्क) भाग्यश्री गोदारा ने इसकी शुरूआत की। आचार्य ने बताया कि मुख्यमं इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि छह से बढ़ाकर नौ हजार रुपए की गई है।
इससे प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों को अब तक 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि सीधे बैंक खातों में प्राप्त हुई है। वीबी-जीरामजी के माध्यम से अब किसानों को 125 दिनों का रोजगार और आय सुरक्षा निश्चित होगी। राजस्थान कृषक समृद्धि योजना के तहत गेहूं खरीद पर दिए गए बोनस से 2.67 लाख किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि किसानों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 3 हजार 481 करोड़ रुपए की सहायता दी गई हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6 हजार 415 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया गया है।
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार ने सिंचाई और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। करीब एक लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की नई सुविधाएं विकसित की गई हैं। बिजली बिलों में 48 हजार 591 करोड़ रुपाए की सब्सिडी और 2 लाख से अधिक नए कृषि कनेक्शन दिए गए हैं। मुकेश गहलोत ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि किसानों की आय बढ़े तथा उन्हें मेहनत का पूरा मूल्य मिलने के साथ उनका भविष्य सुरक्षित हो, यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*विभिन्न सेवाओं के क्यूआर कोड किए अंकित*

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित इस पाती में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की हैल्पलाइन, पीएम कुसुम योना के आधिकारिक पोर्टल, राज किसान साथी, राज सहकार पोर्टल सहित राज किसान गिरदावरी ऐप, अटल जल सहित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन से जुड़ी जानकारी के अलावा विभिन्न सेवाओं के क्यूआर कोड प्रकाशित किए गए हैं, जिससे सूचना तकनीक का उपयोग करते हुए किसान इससे जुड़े पोर्टल तक पहुंच जाए। आचार्य ने बताया कि जिले के कृषि, पशुपाल एवं उद्यानिकी विभाग के अलावा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से किसानों तक यह पाती पहुंचाई जाएगी।

*बुधवार को महिलाओं और गुरुवार को युवाओं के नाम पाती का होगा वितरण*

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा बुधवार को महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री की पाती का वितरण बीछवाल स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र से प्रारम्भ किया जाएगा। यह पाती महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग तथा राजीविका के माध्यम से महिलाओं को वितरित की जाएगी। वहीं युवाओं के नाम मुख्यमंत्री की पाती का वितरण गुरुवार को संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित समारोह में किया जाएगा। यह पाती आरएसएलडीसी, रोजगार विभाग, मंडल पुस्तकालय आदि के माध्यम से वितरित की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!