Bikaner Live

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किलचु में क्लस्टर सेक्टर मीटिंग आयोजित, एनसीडी एवं आरसीएच कार्यक्रमों की गहन समीक्षा


किलचु। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किलचु में आज प्रातः 11 बजे सेक्टर किलचु के केसर देसर एवं गाढ़वाला क्लस्टर की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने की।
बैठक में एनसीडी (गैर संचारी रोग) कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि जिन संस्थानों द्वारा आज दिनांक तक सीबैक (CBAC) का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, वे आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही स्क्रीनिंग, फॉलोअप, उपचार एवं तीन प्रकार के कैंसर की स्क्रीनिंग में भी लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए गए। जिन संस्थानों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
पिछले वर्ष की तुलना में आरसीएच गतिविधियों में कम उपलब्धि वाले संस्थानों को चेतावनी दी गई। रिड़मलसर सिपाहियांन क्षेत्र की एएनएम की प्रगति अत्यंत कम पाए जाने पर उन्हें आगामी दस दिवस में कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए गए। सुधार नहीं होने की स्थिति में राज्य सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करने की चेतावनी भी दी गई।
खंड कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिकुमार कल्ला ने योग्य दंपती सर्वे, दो बच्चों पर नसबंदी एवं पीपीआईयूसीडी की समीक्षा करते हुए बताया कि कई संस्थानों में दो बच्चों पर नसबंदी के प्रकरण अपेक्षाकृत कम हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि दो बच्चों पर कराई गई नसबंदी के समस्त प्रकरणों का रिकॉर्ड कार्यालय को प्रेषित किया जाए। साथ ही आईएचआईपी पोर्टल पर पीएलएस फॉर्म की दैनिक शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में चिकित्साधिकारी प्रभारी ने समस्त स्टाफ को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से ठहराव करते हुए सेवाएं देने के निर्देश दिए। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. जैन ने स्पष्ट कहा कि जो कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहकर सेवाएं नहीं देगा, उसके विरुद्ध राज्य सरकार के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक के अंत में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर एवं नर्सिंग अधिकारी उपस्थित

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!