Bikaner Live

सुगम रेल संचालन हेतु बीकानेर-सूरतगढ़  रेलखंड पर फाटक संख्या 126 (लूनकरणसर) पर होगा अनुरक्षण कार्य, वाहनों के आवागमन हेतु रहेगा पूर्णतया बंद
soni


      बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़ खंड पर OHE मास्ट 244/13-14 पर स्थित फाटक संख्या 126 (लूनकरणसर)  अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 27.02.26 को रात्रि 9:00 बजे से दिनांक 28.02.26 को रात्रि 9:00 बजे  तक वाहनों एवं आमजन के आवागमन हेतु पूर्णतया बंद रहेगा l उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या OHE मास्ट 243/11-12 पर स्थित समपार फाटक संख्या 125  का प्रयोग करें और OHE मास्ट 243/11-12 पर स्थित RUB संख्या 92B का प्रयोग करें l   आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि के दौरान आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!