Bikaner Live

जनसारी सिन्धी समाज के चामुण्डा भैरव थान में फागोत्सव का आयोजन
soni


बीकानेर – जनसारी सिंधी समाज द्वारा स्थानीय जनसारी सिंधी चामुण्डा भैरव थान परिसर में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य श्री श्यामलाल चौहान, जनसारी समाज समिति के अध्यक्ष श्री ईश्वर लाल खत्री, सचिव श्री ओ.पी.खत्री ,कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार, समाज की महिला मंडली, बच्चों, समाज के युवा सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ चामुण्डा  एवं भैरव बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ अबीर गुलाल एवं इत्र वर्षा से हुआ।
इसके पश्चात भजन-कीर्तन, फाग गायन एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। भजन गायन समाज की महिला मंडली जशोदा देवी, गीता देवी,जसवंती देवी एवं पुरूष सदस्य श्री हीरानंद, श्री भगवानदास, श्री लोकेश एवं श्री तुलसीदास आदि ने किया।
समाज के सभी श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। पूरे मंदिर का आंगन रंग बिरंगे फूलों से लबालब हो गया। समाज की महिला सदस्या दीपिका खत्री एवं सुनैना रामचंदानी ने राधा-कृष्ण का वेश धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया। किरण खत्री, यामिनी खत्री, खुशबू रामचंदानी, रेणु टालानी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये।
समाज के सभी सदस्यों के मध्य खेल प्रतियोगितायेऺ आयोजित की गई जिसमें क्रमशः देवेश-अंजलि, रुक्मणी मनवानी, अरुणा चौहान एवं दक्ष विजेता रहे । सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया। रजनी-ओ.पी.खत्री द्वारा युगल गीत प्रस्तुत किया गया।

जनसारी समाज के वरिष्ठजनों में फागोत्सव के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री श्याम लाल चौहान  ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, परंपरा एवं संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में भोजनप्रसादी का आयोजन  किया गया।
आयोजन समिति के सचिव श्री ओ.पी.खत्री ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज को इसी प्रकार एकजुट होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!