Bikaner Live

नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक


2 फरवरी 2026 बीकानेर/बीकानेर जिला कुश्ती संघ के पहलवान जगन पूनीयां ने बताया कि अंडर 15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर पहलवान आशीष चौधरी, हरीश सिहाग एवं भागीरथ  ने कांस्य पदक जीतकर बीकानेर को गौरवान्वित किया है। बीकानेर जिला कुश्ती संघ के कमल कल्ला,अरुण कुमार पांडे, जसवेंद्र सिंह, सुशील कुमार डूड्डी,लक्ष्मण,प्रदीप स्वामी,छोटू,राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने खुशी प्रकट करते हुए दोनों ही कांस्य पदक विजेता पहलवानों व पहलवानों के परिजनों को बधाई शुभकामनाएं दी। तीनों ही पहलवानों के नेशनल में कांस्य पदक मिलने पर वरिष्ठ कोच पहलवान जगन पूनियां ने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर आज दोगुनी खुशी है जो इन पहलवानों ने दी है। आगामी कार्यक्रमों में तीनों ही पहलवानों का जिला कुश्ती संघ की ओर से सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने कहा कि बीकानेर जिला कुश्ती संघ का पूरा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे ओलंपिक पद्धति की कुश्ती में तैयार हो और इसी तैयारी के देखते हुए इन तीन बाल पहलवानों ने आज पूरे भारतवर्ष में बीकानेर का नाम रोशन किया है। आगामी महीनों में और भी पहलवान बीकानेर का कुश्ती के क्षेत्र में नाम करेंगे।
बीकानेर जिला कुश्ती संघ महावीर कुमार सहदेव

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!