Bikaner Live

निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं रंग चिकित्सा शिविर



बीकानेर। कन्या कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं रंग चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हुआ। शिविर का आयोजन डॉ. सोनाली सक्सेना द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सूरतगढ़ से पधारे एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ श्री महावीर प्रसाद सैन ने रोगियों का उपचार किया।

शिविर के दौरान घुटने का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, माइग्रेन, थायराइड संबंधी समस्याएं, टॉन्सिल, पिंडलियों का दर्द, चक्कर आना, सिरदर्द, पाचन तंत्र की गड़बड़ी, जोड़ों का दर्द सहित विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। कई रोगियों ने उपचार के बाद तत्काल राहत महसूस की और शिविर की सराहना की।

विशेष रूप से रंग चिकित्सा (कलर थेरेपी) के माध्यम से भी रोगियों को लाभ पहुंचाया गया। एलर्जी एवं विभिन्न चर्म रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस चिकित्सा पद्धति से राहत मिली। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाकर अनेक रोगों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी श्री पवन कुमार ओझा, अविनाश गोयल, पंकज गोयल, भारत भूषण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिल सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!