Bikaner Live

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव सम्पन्न : लक्ष्मण राघव निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित,शतरंज खेल को मिलेगा बढ़ावा, संगठन की मजबूती के होंगे प्रयास : महावीर रांका
soni

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव सम्पन्न : लक्ष्मण राघव निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

शतरंज खेल को मिलेगा बढ़ावा, संगठन की मजबूती के होंगे प्रयास : महावीर रांका

बीकानेर। राजस्थान शतरंज संघ की नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2026-30 हेतु विशेष आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया का आयोजन बुधवार को सर्किट हाउस में किया गया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एसएल हर्ष ने बताया कि बुधवार, को बीकानेर सर्किट हाउस में 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थित में नॉमिनेशन अवधि के बाद नामवापसी प्रक्रिया समाप्त होने पर सर्वसम्मति से राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष पर लक्ष्मण राघव को चुना गया। लक्ष्मण राघव इससे पूर्व बीकानेर चैस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी क्रम में सचिव- विनेश शर्मा नागौर, कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता बीकानेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश बल्दवा चित्तौडग़ढ़, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम बारां, देवकिशन पंवार जैसलमेर, सोनल गर्ग उदयपुर, संयुक्त सचिव कपिल पाण्डया डूंगरपुर, पवन सैनी चूरू, मुकेश मंडलोई कोटा, दिलीप भोजक नागौर से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि राजस्थान में शतरंज खेल को परवान पर लाने के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ ही अब शीघ्र ही प्रदेशभर में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। आगामी कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी उमेश शर्मा सेवानिवृत जिला न्यायाधीश, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी शिवकुमार मिश्रा, आल इंडिया चैस फेडरेशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश एवं खेल विभाग अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, शंकरलाल हर्ष पूर्व सचिव की उपस्थित रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!