Bikaner Live

जीतो महिला विंग ने निकाली कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया से बचाव का दिया संदेश


बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) लेडिज विंग द्वारा  कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई। महिला विंग की चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि रविवार को देशभर में आयोजित ड्राइव विद पर्पज नेशनल कार रैली के तहत हंशा गेस्ट हाउस से गांधी पार्क तक कैंसर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरुकता लाना रहा रैली के बाद महिलाओं और आमजन के लिए डॉक्टर्स का एक टॉक शो भी आयोजित किया गया। इस रैली को जीतो अध्यक्ष जयचंदलाल डागा, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा तथा आरपीएस अनुज डाल ने झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। सचिव रजनी नाहटा ने बताया कि रैली में जीतो के सैकड़ों सदस्यों ने वाहनों पर रेड रिबन के साथ कैंसर जागरुकता का संदेश दिया। रैली मार्ग में पोस्टर और बैनर के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में डॉ. आशु मलिक थैलेसिमिया एवं कैंसर रोग से बचाव, उपचार एवं सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. आशु मलिक ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर आम हो गया है। हर साल लगभग दो लाख महिलाओं में कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। कैंसर को लेकर कई भ्रांतियां भी है, ऐसे में इस बीमारी के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!