महायोगी अवधूत संत श्री श्री 1008 श्री पूर्णानन्दजी महाराज की 60 वीं पुण्यतिथि पर भजन, संगीत संकीर्तन व भक्ति संगीत रसधारा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा
आठ दिवसीय कार्यक्रम में होंगे विभिन्न भक्ति रस में डूबे आयोजन
बीकानेर । महायोगी अवधूत संत श्री श्री 1008 श्री पूर्णानन्दजी महाराज की 60 वीं पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 मार्च से 20 मार्च तक श्री बंशीलाल राठी की बगीची, भीनासर स्थित समाधि स्थल पर मनाई जाएगी।
आयोजनकर्ता समिति के गौरीशंकर सारड़ा ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के दौरान श्री श्री 1008 अवधूत श्री चन्दन देव जी महाराज एवं अवधूत आश्रम ऋषिकेश के शास्त्री श्री रघुवरदयाल जी के शिष्य, श्री कृष्णानंद जी सरस्वती काशी से और मुरली मनोहर धोरा, भीनासर से संत श्री श्यामसुंदर जी महाराज भी पधारेंगे। सात दिन के आयोजन में सुबह से लेकर देर रात तक प्रतिदिन नित नए धार्मिक आयोजन से सेठ बंशीलाल जी राठी की बगीची गुलजार होगी। इस दौरान गणेश पूजन एवं बापजी महाराज का पूजन, कलश यात्रा, नित्यप्रति रुद्राभिषेक, भव्य संगीतमय सुंंदरकाण्ड पाठ, नित्यप्रति शिव शक्ति यज्ञ एवं नानीबाई रो मायरो, हरि कीर्तन, जागरण एवं भजन संगीत, बरसी पूजन एवं भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों के लिए आवागमन को लेकर नि:शुल्क बसों की व्यवस्था रहेगी। साथ ही आयोजन स्थल पर गर्मी के मौसम को देखते हुए पंडाल लगाया जाएगा। जहां शीतल जल का प्रबंध रहेगा।
यह रहेगा कार्यक्रम
12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे श्री गणेश जी एवं श्री बापजी महाराज का पूजन कार्यक्रम
13 मार्च सुबह 9 बजे कलश यात्रा
14 मार्च सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक नित्य रुद्राभिषेक
14 मार्च रात्रि 10 से 12 बजे तक भव्य संगीतमय सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ
14 से 20 मार्च नित्यप्रति शिव शक्ति यज्ञ सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
14 से 20 मार्च तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नानीबाई रो मायरो (संगीतमय भक्त माल कथा)
कथा व्यास परम पूज्य परमहंस महंत डॉ. रामप्रसाद जी महाराज, जोधपुर
14 से 20 मार्च सांय 7 बजे से रात 10 बजे तक हरि कीर्तन
19 मार्च रात्रि 10 बजे से 2 बजे तक जागरण एवं भजन संध्या
20 मार्च दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बरसी पूजन एवं भण्डारा
इन स्थानों से रहेगी बसों की नि:शुल्क व्यवस्था
श्री पूर्णेश्वर महादेव मंदिर, सेठ बंशीलाल राठी की बगीची, मुरली मनोहर मैदान भीनासर में होने वाले आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई है। यह बस सेवा सुभाषपुरा, इन्द्रा कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल, म्यूजियम सर्किल, रानी बाजार रोड नंबर पांच, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, सुजानदेसर, गांधी चौक, पाबू चौक, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, महावीर चौक, भीनासर मुरली मनोहर मंदिर, उदयरामसर
इनकी रहेगी विशेष प्रस्तुती
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अवधूत संत पूर्णानन्द जी महाराज की बरसी पर प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जहां 15 मार्च को सुश्री खुशी एवं प्रेरणा पंचारिया, 16 मार्च को नारायण बिहाणी, 17 मार्च को मास्टर भंवर अली, 18 मार्च को विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा अद्वितीय प्रस्तुति का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
साथ ही 19 मार्च को बीकानेर के विशिष्ट गायकों द्वारा प्रस्तुति एवं उनका सम्मान अभिनन्दन किया जाएगा।
Related Post



अणुव्रत समिति व पेंशनर समाज ने किया निर्माणाधीन वाटिका का निरीक्षण
June 18, 2026
No Comments
Read More »



नोखा वार्ड 35 में सीवर ओवरफ्लो से त्रस्त लोग, स्थाई E.O नहीं होने से समाधान लटका
June 18, 2026
No Comments
Read More »


तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित डेहरु माता मंदिर के पाटोत्सव की महाआरती एवं सम्मान समारोह
June 17, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक
June 16, 2026
No Comments
Read More »

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
June 15, 2026
No Comments
Read More »



