Bikaner Live

अमृत महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित


बीकानेर,  8.3.2026। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा शनिवार को शिव मन्दिर प्रन्यास सभागार, सेक्टर 4, मूर्ति चौराहे के पास, जय नारायण व्यास नगर में अमृत महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के 75 वर्ष आयु प्राप्त करने वाले सदस्यों श्री गोविंदशरण शर्मा, श्री मधुसूदन व्यास, श्री रामबाबू शर्मा और श्रीमती पुष्पा धींगड़ा को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया और वरिष्ठ महिलाओं ने सरस्वती वंदना की। डॉ. संजय सेंगर, घनश्याम सिंह, हरिकिशन सुथार ने कविता सुनाई। श्री शिवनाम सिंह जी ने भजन और गीत सुनाया। मधुसूदन व्यास से अपने विचार व्यक्त किए। सचिव  राम किशोर शर्मा ने गतिविधियों का वर्णन किया और जो सदस्य हमसे बिछड़ गए हैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राधेश्याम तनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सदस्य अपने को व्यस्त रखें, मस्त और स्वस्थ रहें। कार्यक्रम आयोजन का भी यही उद्देश्य है कि आप अपने पुराने साथियों से मिल कर अनुभव साझा करें। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने कहा कि आप सभी के सहयोग और भागीदारी से ही वर्ष में दो बार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्त होने के बाद भी हम सभी गतिमान बने रहें और शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ समाज में बाँटते रहें। राजेन्द्र कुमार गर्ग ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम सफल  संचालन डॉ जयश्री चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!