Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 16वां संस्करण आयोजित

बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

बीकानेर, 8 मार्च। भारत सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीकानेर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 16वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुरेन्द्र कुकणा  ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किरण बाला एवं वृंदा राठौड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।  जो महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तक किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को विशेष उत्साह प्रदान किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम, राष्ट्रीय मेडलिस्ट मंजू चौधरी, पुष्पा चौधरी, रिंकू बिश्नोई, पूजा बिश्नोई, रवीना बिश्नोई, आईना, मुन्नीराम गोदारा, जेठाराम गाट, नरेंद्र कस्वां, हेमचंद बिश्नोई, अजय जावा, जगजीत बावा, धर्माराम, बस्तीराम डूडी तथा पेरा साइक्लिस्ट प्रवीण सहित अनेक युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!